गैस गोदाम में हुआ ब्लास्ट, एक के बाद एक फटने लगे सिलेंडर

देखें VIDEO

Update: 2021-03-21 07:19 GMT

गोंडा के उमरी थाना क्षेत्र के आदमपुर बाजार में एक गैस के गोदाम में रविवार सुबह अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई है। वहां सिलेंडरों के लगातार विस्फोट से आसपास दहशत फैल गई है। आसपास के रहने वाले लोगों को खाली कराया जा रहा है। आग लगने के कारण कई जानकारी अभी नहीं हो सकी है।

बताया जाता है कि घने बाजार के बीचोंबीच एक एजेंसी का गैस गोदाम है। रविवार करीब साढ़े आठ बजे गोदाम से विस्फोट की आवाजें आने लगी। देखते ही देखते गोदाम से आग की लपटें उठने लगी है। सिलेंडरों के विस्फोट की आवाज से इलाके में दहशत फैली हुई है। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम भी नजदीक नहीं जा पा रही है। एसओ ने बताया कि आसपास रहने वाले लोगों को सुरक्षित हटा लिया गया है। विस्फोट के कारण अभी रेस्क्यू नहीं किया जा पा रहा है।


Tags:    

Similar News