निर्विरोध चुने गए विनय शुक्ला का भाजपा कर्ताओं कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Update: 2023-08-22 13:42 GMT
उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के विनय शुक्ला को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। उनके प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने पर भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला समेत तमाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका यश कोठी चौराहा सिंहपुर में भव्य स्वागत सम्मान किया गया। विनय शुक्ल के निर्विरोध चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने लोगो को।मिष्ठान खिला कर मुंह मीठा कराया और उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरित किया गया।
इस दौरान भारी वाहन जूलूस यात्रा को कृष्ण मुरारी शुक्ला ने झंडी दिखा कर रवाना किया यात्रा जो कि यश चौराहे से होते हुए चौबेपुर, शिवराजपुर से होते हुए उत्तरीपुरा में समापन हुआ। इस दौरान उनके साथ राजेश शुक्ला ब्लाक प्रमुख चौबेपुर, शुभम ब्लाक प्रमुख शिवराजपुर, आदित्य बाजपेई, विनय तोमर ,अजय, हिमांशु भदौरिया ,अतिन गुप्ता ,भोला त्रिपाठी, वैभव दिक्षित ,अंकित चतुर्वेदी, विमल चतुर्वेदी, पुरुषोत्तम बाजपाई ,अजय गुप्ता, अमर सिंह राठौर ,विजय तोमर, सुनील दीक्षित, गोविंद त्रिवेदी, पंकज त्रिवेदी, सुरेंद्र यादव, दिनेश गुप्ता राघव मिश्रा हिमांशु प्रताप सिंह संजय गुप्ता व संतोष चौहान रहे।
Tags:    

Similar News

-->