BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का निधन

ब्रेकिंग

Update: 2024-07-26 03:10 GMT

दिल्ली। मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रभात झा का शुक्रवार सुबह दिल्ली में निधन हो गया। वह 67 साल के थे। बीते एक महीने से दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रह चुके थे। भाजपा प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने प्रभात झा के निधन की पुष्टि की है।

प्रभात झा मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे। उनका जन्म 4 जून 1957 को बिहार के दरभंगा के हरिहरपुर गांव में हुआ था। वे परिवार के साथ मध्यप्रदेश के ग्वालियर आ गए थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा यहीं हुई। प्रभात झा ने ग्वालियर के पीजीवी कॉलेज से बीएससी, माधव कॉलेज से राजनीति शास्त्र में एमए और एमएलबी कॉलेज से एलएलबी की। प्रभात झा की शादी रंजना झा से हुई थी। उनके दो बेटे हैं। एक का नाम तुष्मुल झा है।

शादी के बाद वे पत्रकारिता करने लगे। वे लंबे समय तक पत्रकारिता के बाद वे राजनीति में आए और बीजेपी के सदस्य बने। प्रभात झा बीजेपी के मुखपत्र 'कमल संदेश' के संपादक रहे। उन्होंने कई किताबें भी लिखी।

Tags:    

Similar News

-->