हिमाचल के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
राजनीतिक गलियारों में अटकलें
शिमला। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बीच हिमाचल प्रदेश में विपक्ष की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। अब सुरेश कश्यप ने खुद से इस्तीफा दिया है या हाईकमान ने उनसे इस्तीफा लिया है इस बात की पुष्टि होना अब भी बाकी है। विस्तृत जानकारी के लिए परीक्षण किया जा रहा है।
ये है सुरेश कश्यप
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को शिमला से लोकसभा सांसद सुरेश कुमार कश्यप को हिमाचल प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कश्यप पूर्व सैनिक हैं और इससे पहले पार्टी के टिकट पर दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। वह राजीव बिंदल की जगह लेते हैं, जिन्होंने पीपीई किट सहित चिकित्सा उपकरणों की खरीद से जुड़े भ्रष्टाचार के एक मामले में पुलिस जांच में नाम आने के बाद मई में अपनी नियुक्ति के पांच महीने के भीतर इस्तीफा दे दिया था। जेपी नड्डा को भेजे अपने एक पेज के इस्तीफे में बिंदल ने कहा था, 'स्वास्थ्य सेवा के पूर्व निदेशक (डॉक्टर अजय गुप्ता) की गिरफ्तारी के बाद भाजपा पर उंगलियां उठाई जा रही हैं और पार्टी अध्यक्ष होने के नाते मुझे लगता है कि मामले की बिना किसी दबाव के उचित तरीके से जांच की जानी चाहिए और मैं उच्च नैतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए अपना इस्तीफा सौंप रहा हूं।”