भाजपा स्टार प्रचारक बबीता फोगाट पर हमला, 3 महिला समेत 5 लोग घायल

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-02-05 14:10 GMT

मेरठ के सरधरना के गांव में भाजपा की स्टार प्रचारक और इंटरनेशनल पहलवान बबीता फोगाट प्रचार करने पहुंची तो उन पर हमला हो गया। आरोप है कि हमला करने वाले लोग आरएलडी के कार्यकर्ता थे। हमलावरों ने भाजपा काफिले पर लाठी-डंडो से हमला किया है। आरोप है कि हमले में बबीता फोगाट की गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा है। इस दौरान तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल भी बताए जा रहे हैं। हमला करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

सिवालखस विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले दबूथवा गांव में शनिवार को इंटरनेशनल पहलवान बबीता फोगाट भाजपा प्रत्याशी मनिंदर पाल के लिए प्रचार करने के लिए गईं थीं। उनके साथ मनिंदर की पत्नी भी थीं। जानकारी के अनुसार बबीता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष के घर पर नाश्ता कर रहीं थीं। यहां से निकलते ही रास्ते में कुछ लोगों ने उनका और भाजपा के काफिले का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते दोनों ओर से कहासुनी और फिर मारपीट शुरू हो गई।
पुलिस के अनुसार विवाद के दौरान बबीता फोगाट गाड़ी में बैठकर सुरक्षित निकल गईं थीं। उनपर कोई हमला नहीं हुआ है। जहां विवाद हुआ है वहां दो पार्टियों के दो कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हुई। भाजपा नेता सत्येंद्र का आरोप है कि भाजपा के काफिले पर हमला करने वाले आरएलडी के कार्यकर्ता हैं। उनका आरोप है कि हमलावर करने वाले लोगों ने उन पर और उनके कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडो से पीटा है। हमले में तीन महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं, जिसमें वह भी शामिल हैं।
Full View

Tags:    

Similar News

-->