भाजपा ने जारी किया 'कांग्रेस फाइल्स, सीजन 2' का तीसरा एपिसोड, अंतरिक्ष में घोटाले की कहानी

जारी किया वीडियो.

Update: 2023-05-12 05:42 GMT
नई दिल्ली (आईएएनएस)| वीडियो के जरिए भ्रष्टाचार मतलब कांग्रेस की मुहिम चलाने वाली भाजपा ने शुक्रवार को 'कांग्रेस फाइल्स, सीजन 2' का तीसरा एपिसोड जारी करते हुए जमकर कांग्रेस की आलोचना की। सीजन-2 के इस तीसरे एपिसोड में भाजपा ने अंतरिक्ष में घोटाले की कहानी बताई है। 5 मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो में भाजपा ने जमीन के अंदर कोयला घोटाला, हवा में 2जी घोटाला और जमीन के ऊपर घोटाले ही घोटाले का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने घोटालों के मामलों में स्पेस यानी अतंरिक्ष तक को भी नहीं छोड़ा। कांग्रेस के मनमोहन सिंह के कार्यकाल में वर्ष 2005 में बेंगलुरु के देवास मल्टीमीडिया और इसरो से जुड़ी एंट्रिक्स कॉरपोरेशन के बीच हुई डील में घोटाले का आरोप लगाते हुए भाजपा ने कहा कि इस घोटाले ने तो देश की सुरक्षा को ही खतरे में डाल दिया था। भाजपा ने इस सौदे को देश के साथ धोखाधड़ी करार देते हुए दावा किया कि इस घोटाले को सुप्रीम कोर्ट ने जहरीला फ्रॉड तक कहा था।
इस सौदे को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर कई सवाल खड़े करते हुए भाजपा ने कहा कि इसका खामियाजा आज देश भुगत रहा है और कांग्रेस को इस बात का जवाब देना चाहिए कि उसने देश के साथ ऐसी धोखाधड़ी क्यों की थी?
'कांग्रेस फाइल्स, सीजन 2' के अगले एपिसोड में भाजपा ने गांधी परिवार के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े जमीन घोटालों से जुड़े तथ्यों को बताने का दावा किया है।
Tags:    

Similar News

-->