पंजाब में आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की चुनावी रैली

Update: 2022-02-12 01:54 GMT

पंजाब। आज राजपुरा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। राजपुरा की पुरानी अनाज मंडी में यह रैली होगी। पटियाला प्रभारी व सांसद डॉ. अरविंद शर्मा ने मंडी का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। डॉ. शर्मा ने रैली के ऐतिहासिक होने का दावा किया। डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि पंजाब में भाजपा गठबंधन की सरकार को बनते देख कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में अभी से बौखलाहट शुरू हो गई है। यही वजह है कि कांग्रेस ओछी राजनीति पर उतर आई है और आप झूठ का सहारा ले रही है लेकिन पंजाब की जनता इन्हें सबक सिखा देगी। उन्होंने कहा कि रैली को लेकर पंजाब भाजपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है। यह रैली पंजाब भाजपा में नई जान फूंक देगी।

जगदीश जगा को वाई श्रेणी की सुरक्षा

राजपुरा से भाजपा उम्मीदवार व लोक भलाई ट्रस्ट के प्रधान जगदीश जगा को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने वाई श्रेणी की सुरक्षा दी है। अब उनके साथ केंद्रीय सुरक्षा बलों की एक टीम हमेशा मौजूद रहेगी। जगदीश जगा की ये सुरक्षा राजपुरा हॉट सीट होने के कारण और उनकी जान को खतरा देखते हुए बढ़ाई गई है।

वाई श्रेणी की सुरक्षा के तहत उनके साथ 11 जवान और 2 पीएसओ रहेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही नामांकन भरने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जगा की सुरक्षा बढ़ाई थी। कैप्टन की रैली के दौरान ही उन्हें यह सुरक्षा मिली है। बताया जा रहा है कि राजपुरा हॉट सीट होने के कारण जगदीश जगा को जान का खतरा है जिस वजह से उनकी सुरक्षा बढ़ाई गई है।

Tags:    

Similar News

-->