भाजपा विधायक की मां का निधन

BREAKING

Update: 2022-05-25 01:18 GMT

यूपी/लखनऊ। राजधानी के सरोजिनी नगर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजेश्वर सिंह की मां का लंबी बीमारी के दौरान निधन हो गया है। उनका इलाज आगरा में चल रहा था। राजेश्वर सिंह की मां के निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र समेत जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। राजेश्वर सिंह, मां के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कल लखनऊ में होगा। बता दें कि ईडी से बीआरएस लेकर आईपीएस राजेश्वर सिंह ने राजनीति में कदम रखा था। भारतीय जनता पार्टी में उन्हें चुनाव से पहले सरोजिनी नगर सीट से प्रत्याशी बनाया था। जहां से राजेश्वर सिंह विधायक चुने गए।

Tags:    

Similar News

-->