कोलारस से भाजपा विधायक का पार्टी से इस्तीफा

Update: 2023-08-31 14:30 GMT
शिवपुरी। शिवपुरी की कोलारस विधानसभा से विधायक बीरेंद्र रघुवंशी ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने इस्तीफे के लिए पार्टी के नवागत भाजपाइयों को जिम्मेदार ठहराते हुए उपेक्षा का आरोप लगाया है। सूत्रों का कहना है कि रघुवंशी 2 सितंबर को कांग्रेस जॉइन कर सकते हैं। उन्होंने भाजपा नेतृत्व पर कई संगीन आरोप लगाए हैं।
चंद लाइनों में समझिए आरोपों का सार -
- अधिकारी और भाजपा नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। उनके क्षेत्र में भी भ्रष्ट अधिकारियों को तैनात कर परेशान किया जा रहा है।
- सिंधिया ने किसान कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस की सरकार गिराई थी, लेकिन भाजपा आने के बाद एक बार भी इस मुद्दे पर चर्चा नहीं की गई।
- गौमाता से जुड़े मुद्दों की अनदेखी की।
2014 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। तब भी उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया से नाराजगी के चलते कांग्रेस छोड़ी थी। अब भाजपा छोड़ने की वजह भी यही नाराजगी बनी।
Tags:    

Similar News

-->