शुरू हुई बीजेपी विधायक दल की बैठक, दिल्ली के नए सीएम का ऐलान कुछ देर में

भाजपा दफ्तर पहुंचे 48 विधायक.

Update: 2025-02-19 13:30 GMT

नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी विधायक दल की बैठक शुरू हो गई है. दिल्ली का मुख्यमंत्री कौन होगा? यह सस्पेंस आज खत्म होने जा रहा है. बीजेपी आज दिल्ली के मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगाने जा रही है. पार्टी की विधायक दल की बैठक में नए सीएम का नाम तय किया जाएगा. इसके बाद नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण कल रामलीला मैदान में होगा. दिल्ली भाजपा विधायकों की ओर से विधायक दल का नेता चुनने की बैठक के बीच भाजपा समर्थक खुश हैं.

बीजेपी दफ्तर में पहुंचने वाले विधायकों का माथे पर तिलक लगाकर, गुलाब देकर और पटका पहनाकर स्वागत किया गया. इसके बाद सभी MLA विधायक दल की बैठक में शामिल होने अंदर गए. नई दिल्ली विधानसभा सीट पर अरविंद केजरीवाल को हराने वाले बीजेपी के विधायक प्रवेश वर्मा भी विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी दफ्तर पहुंच चुके हैं.

Tags:    

Similar News