बीजेपी नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा की मां ने सीएम केजरीवाल पर कसा तंज

Update: 2022-05-06 11:11 GMT

नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी के नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा के पिता का कहना है कि पंजाब पुलिस के लोग जब उनके बेटे को गिरफ्तार किए तो उन्हें मुक्का मारा गया। गिरफ्तारी के समय बग्गा की मां घर पर नहीं थीं। वो अपने भाई के घर मुजफ्फरपुर गई हैं। वहां से फोन पर बातचीत में कहा कि आखिर अरविंद केजरीवाल जी को दिल्ली में किस बात का डर है।

अगर उनके बेटे से इतनी परेशानी थी तो वो दिल्ली पुलिस से शिकायत करते। मामला यहां दर्ज होकर अदालत में जाता। दोनों तरफ के वकील जिरह करते और दूध का दूध पानी का पानी हो जाता। लेकिन परेशान करने की नीयत से उनके बेटे के खिलाफ कार्रवाई की गई है। दिल्ली पुलिस ने उनके बेटे को कपड़े तक नहीं पहनने दिया। उसे घसीट कर ले जाया गया। अगर आप आते तो प्रापर यूनिफॉर्म में आते कागज पत्र के साथ आते। दिल्ली पुलिस को जानकारी देकर आते। लेकिन ऐसा नहीं किया। अब इसे किडनैपिंग के अलावा और क्या कहा जाएगा।

Tags:    

Similar News