बड़ी खबर. बलिया जनपद के रेवती थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर गांव में कोटे के दुकान चयन को लेकर हो रही खुली बैठक में वाद विवाद के बाद गोली चल गई जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।गोली चलने के बाद भगदड़ मच गया. जिसे तत्काल सीएससी पहुंचाया गया। युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय बलिया भेज दिया। गोली चलने के बाद भगदड़ मच गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।

बताया जाता है कि कोटे की दुकान के आवंटन को लेकर खुली बैठक चल रही थी। जिसमें दो पक्षों में अचानक वाद विवाद हो गया और अचानक गोली चल गई । इसमें दुर्जनपुर निवासी जय प्रकाश शाह (40 साल) के सीने में गोली लग गयी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल सीएससी सोनबरसा पहुंचाया, जहां से हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Tags: