गोवा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी नेता नितिन गडकरी आज जारी करेंगे घोषणापत्र
गोवा। गोवा विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज भाजपा का घोषणापत्र जारी करेंगे। भाजपा की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, पार्टी ने राजधानी पणजी में दोपहर 12.30 बजे घोषणापत्र जारी करने का समय निर्धारित किया है। गडकरी आज सुबह 11 बजे डाबोलिम हवाईअड्डे पहुंचेंगे और पणजी के लिए रवाना होंगे।
भाजपा के घोषणापत्र जारी होने के दौरान मंच पर मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और भाजपा गोवा चुनाव प्रभारी समेत महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सदानंद शेट तावडे जैसे कई बड़े नेता शामिल होंगे। बता दें कि प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के निधन के बाद पार्टी ने रविवार को जारी होने वाले अपने घोषणापत्र को रोक दिया था।