राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का नए अध्यक्ष बने भाजपा नेता किशोर मकवाना

बड़ी खबर

Update: 2024-03-09 17:34 GMT
नई दिल्ली। भाजपा नेता किशोर मकवाना को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मकवाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के प्रवक्ता हैं। वह एक पत्रकार और कॉलमिस्ट भी हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किशोर मकवाना को राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनीएससी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। एक आधिकारिक आदेश से यह जानकारी मिली। मकवाना भाजपा की गुजरात इकाई के प्रवक्ता हैं। वह पत्रकार और स्तंभकार भी हैं। सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, ‘‘राष्ट्रपति ने एनसीएससी में अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के वारंट को मंजूरी दे दी और उस पर हस्ताक्षर किए हैं।’’ पिछले साल, भाजपा नेता विजय सांपला ने एनसीएससी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद अरुण हलदार ने कार्यवाहक अध्यक्ष का पद संभाला था।
Tags:    

Similar News

-->