BMC में बीजेपी नंबर- 1, पहली बार महापौर बनेगा
बिगाड़ दिया ठाकरे ब्रदर्स का गेम.
मुंबई: महायुति (बीजेपी-एकनाथ शिंदे शिवसेना) को बीएमसी में बड़ा बहुमत मिलता दिख रहा है. सबसे बड़ी दुर्गति शिवसेना यूबीटी की होती दिख रही है. राज ठाकरे को साथ लेकर चुनाव लड़ना भी उद्धव ठाकरे के लिए रास नहीं आता दिख रहा है. यही हाल महाराष्ट्र के नगर निगम चुनाव के नतीजों में भी दिख रहा है. बीजेपी की तस्वीर यहां भी लगातार बड़ी हो रही है.
प्रदेश की 29 नगर निगमों पर भाजपा जबरदस्त पकड़ बनाती दिख रही है. और केंद्र और प्रदेश सरकारों में उसकी सहयोगी एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना भी अपने प्रभाव वाले इलाकों में जीत दर्ज करती जा रही है. कुल 2869 वार्डों में से 1553 के रुझान सामने आ चुके हैं. जिसमें बीजेपी को आधे पर बढ़त मिलती दिख रही है. यदि शिवसेना को जोड़ लिया जाए तो महायुति औसत रूप से दो-तिहाई से ज्यादा वार्डों पर काबिज होती सकती है. कुल मिलाकर, नगरीय निकाय के चुनाव नतीजे भी विधानसभा चुनाव नतीजों की राह पर चल रहे हैं. और, 'मराठी मानुस' को लेकर मचाया गया ठाकरे बंधुओं का शोर वोटरों में अनुसना होता दिख रहा है.
बहुमत के करीब बीजेपी
बीएमसी में भारतीय जनता पार्टी पहली बार बहुमत के करीब पहुंच गई है. अभी तक 227 में से 172 सीटों के रुझान आए हैं जिसमें से 108 पर बीजेपी गठबंधन आगे है जबकि उद्धव शिवसेना गठबंधन महज 56 सीटों पर ही आगे चल रहा है और 3 पर कांग्रेस आगे है. बहुमत का आंकड़ा 114 का है.