SIR को लेकर BJP की बड़ी बैठक आज

बड़ी बैठक

Update: 2025-12-21 01:11 GMT

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को तेज करने के लिए बीजेपी ने रविवार को (21 दिसंबर) को लखनऊ में एक बड़ी बैठक बुलाई है. यह बैठक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की बैठक के ठीक अगले दिन इसका आयोजन काफी अहम माना जा रहा है.

इस बैठक में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी, दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक सहित पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता, सांसद, विधायक और बूथ लेवल एजेंट (BLA) शामिल होंगे. बैठक में मुख्य रूप से SIR समयसीमा में पूरा करने की रणनीति, मतदाता सूची से कटने वाले नामों का गहन सत्यापन और बूथ स्तर निगरानी को मजबूत करने पर फोकस होगा.

 मुख्यमंत्री योगी ने हाल ही में गोरखपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा था कि SIR में शत-प्रतिशत योगदान दें. उन्होंने चेतावनी दी कि गलत नाम किसी भी कीमत पर सूची में न जुड़ें और सही नाम न कटें. वहीं, इस बैठक में पात्र मतदाताओं को जोड़ने और शहरी क्षेत्रों में वोटरों के ग्रामीण इलाकों में शिफ्ट होने की प्रवृत्ति पर रोकथाम को लेकर दिशा-निर्देश दिए जा सकते हैं.

 

Tags:    

Similar News

null