बंगाल के रुझानों में भाजपा सरकार, नतीजों के बीच CM ममता का बड़ा बयान आया

Update: 2026-05-04 07:19 GMT
Election Results 2026:  बंगाल की 293 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। एक सीट फालता पर 21 मई को फिर वोटिंग होगी। शुरुआती रुझान में भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा 198 और टीएमसी 88 सीटों पर आगे चल रही है। अब तक भाजपा को 45%, TMC को 42% वोट मिलते दिख रहे हैं। मोदी ने जहां झालमुड़ी खाई उस इलाके में भाजपा चारों सीटों पर आगे है। ये सीटें झाड़ग्राम, बिनपुर, गोपीबल्लभपुर और नयाग्राम हैं।
ममता बनर्जी ने कहा कि अंतिम राउंड के बाद जीत हमारी ही होगी। चुनाव आयोग मनमर्जी कर रहा है। पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने रविवार को कूड़े के ढेर में मिलीं VVPAT पर्चियों को लेकर कहा कि, इसकी जांच की जाएगी। ये पर्चियां मॉक पोल की हैं। इनका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है।

 

आरजीकर मेडिकल कॉलेज रेप विक्टिम की मां और BJP उम्मीदवार 2763 से ज्यादा वोटों के अंतर से सीट से आगे चल रही हैं। भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, भाजपा को 45% वोट मिले और TMC को 38%, संदेश स्पष्ट है और रुझान भी स्पष्ट है।
 भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के बाहर 'जय श्री राम' के नारे लगाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय आएंगे और 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन के जश्न में शामिल होंगे।
Tags:    

Similar News