Election Results 2026: पश्चिम बंगाल में BJP को मिल रहा प्रचंड जनादेश, असम में बीजेपी की आंधी, जानें 5 राज्यों का हाल

देखें वीडियो.

Update: 2026-05-04 06:00 GMT
Election Results 2026: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु और केरलम समेत पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना हो रही है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी को प्रचंड जनादेश मिलता दिख रहा है। अब तक के रुझानों में बीजेपी 165, टीएमसी 123 पर आगे चल रही है। वहीं असम में बीजेपी की सरकार बननी तय है। यहां बीजेपी 95, कांग्रेस 29 सीटों पर आगे है। केरल में 100 सीटों पर कांग्रेस गठबंधन और 39 ही सीटों पर लेफ्ट गठबंधन आगे हैे तमिलनाडु में तो बड़ा परिवर्तन होता दिख रहा है। यहां ऐक्टर विजय की पार्टी टीवीके 109 सीटों पर आगे चल रही है।
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में 294 सीटों में से 190 के रुझान दिए हैं। इनमें 121 सीटों पर बीजेपी आगे है और 71 सीटों पर ही टीएमसी बढ़त बना पाई है। तमिलनाडु की 234 में से 222 पर रुझान आए हैं। इनमें 104 सीटों पर टीवीके आगे है। एडीएमके 67 और डीएमके केवल 40 पर आगे चल रही है। असम की 126 में से 124 सीटों पर रुझान आ गए हैं। इनमें से 78 पर बीजेपी और केवल 24 सीट पर कांग्रेस आगे है। केरल में यूडीएफ गठबंधन अच्छा अंतर ले चुका है।
पुडुचेरी में फिर बन सकती है एनडीए की सरकार
पुडुचेरी में एनडीए ने कांग्रेस गठबंधन पर बढ़त बनाए हुए है। एनडीए फिलहाल 18 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस गठबंधन को 10 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। यहां उम्मीदवारों के बीच का अंतर काफी कम है।ऐसे में नतीजों का इंतजार कुछ देर और करना होगा। 
Tags:    

Similar News