कोलकाता: वार्ड संख्या 72 के मतदान केंद्र पर भबानीपुर उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि मदन मित्रा (टीएमसी विधायक) ने जानबूझकर यहां वोटिंग मशीन बंद कर दी है क्योंकि वह बूथ पर कब्जा करना चाहते हैं.

भबानीपुर उपचुनाव से बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने कहा हम निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद कर रहे हैं. सुरक्षा तैनाती बहुत महत्वपूर्ण है. मैं आज क्षेत्र के मतदान केंद्रों का दौरा करूंगी. राज्य सरकार अभी डरी हुई है.
इन तीनों सीटों के लिए आज हो रहे चुनाव की मतगणना तीन अक्टूबर को होगी. बनर्जी के खिलाफ भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल मैदान में हैं जबकि माकपा ने श्रीजीब बिस्वास को टिकट दिया है.
Tags: