बीजेपी ने किया सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक राज्यव्यापी बंद का ऐलान, सामने आई तस्वीरें

Update: 2022-02-28 03:41 GMT

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में नगर निगम चुनाव के दौरान हिंसा और गड़बड़ी के आरोप में भाजपा ने सोमवार (28 फरवरी) को 12 घंटे का बंद का आह्वान किया है। इधर, बंगाल सरकार ने किसी भी बंद या हड़ताल की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। राज्य सरकार की तरफ से कहा गया है कि सभी स्कूल, कॉलेज खुले रहेंगे। यह भी तय किया जाएगा कि जरूरी सेवाएं चलती रहें और इसमें कोई रुकावट न आए।



इससे पहले पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने कहा था कि नगर निगम चुनाव में महिलाओं के साथ बदसलूकी की गई और अलग-अलग जगहों पर सैकड़ों लोग बूथों के अंदर गए। यहां लोकतंत्र को ध्वस्त किया जा रहा है। हमने सोमवार को 12 घंटे बंद (हड़ताल) का आह्वान किया है। बंगाल बंद का कांग्रेस ने भी समर्थन किया है।


Tags:    

Similar News

-->