राम की इमेज वाली प्लेट में परोसी गई बिरयानी, लोगों में भारी आक्रोश
राजधानी का मामला
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, "स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पुलिस पहुंची और एक बिरयानी दुकान पर भगवान राम की इमेज छपी दो प्लेटें मिलीं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।" इस बीच, लोगों ने अपने एक्स अकाउंट से विक्रेता द्वारा इस्तेमाल की गई भगवान राम की इमेज वाली प्लेट शेयर की। एक एक्स यूजर संदीप ने लिखा, "वह जानबूझकर ऐसा कर रहा है। उसे यह भी पता है कि यह गलत है, लेकिन वह लगातार भगवान राम की इमेज वाली प्लेट में बिरयानी परोस रहा है।"
एक अन्य एक्स यूजर शिल्पा ने लिखा, "दिल्ली के जहांगीरपुरी में भगवान राम की इमेज वाली प्लेट पर बिरयानी परोसी गई। हिंदू संगठनों ने इसे देखा और पुलिस को बुलाया। उन्होंने देखा कि प्लेट में बिरयानी परोसी जा रही थी और उपयोग के बाद कूड़े में फेंक दी गई। कृपया दुकान के मालिक का नाम न पूछें।"