भीषण सड़क हादसे में बाइकों के परखच्चे उड़े, 2 की मौत

Update: 2024-03-18 10:02 GMT
सिरोही। सिरोही आमने-सामने की भीषण टक्कर में दो बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार चार लोग उछलकर एक-दूसरे से टकरा गए। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायलों को गुजरात रेफर किया गया है. मामला सिरोही जिले के रेवदर कस्बे के कांडला हाईवे का है. घटना रविवार सुबह 10 बजे की है. एएसआई दिनेश कुमार ने बताया- सुबह 10 बजे आवदा रोड पर रेवदर थाने के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। भगाराम मेघवाल (50) पुत्र रावताराम, कलाराम मेघवाल (72) पुत्र रामजीराम व लवजीराम एक बाइक पर सवार थे।
तीनों एक साथ बाइक से सुबह नौ बजे रोहुआ से निकले थे. रविवार को मेघवाल रेवदर स्थित समाज के छात्रावास में एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। सुबह 10 बजे आवदा रोड पर रेवदर थाने के पास सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। उस बाइक पर रेवदर के पिलाची रामपुरा निवासी गेनाराम कोली (28) था। दोनों बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. चारों उछलकर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस ने चारों घायलों को रेवदर अस्पताल पहुंचाया। जहां रोहुआ (रेवदर) निवासी भगाराम की मौत हो गई।
कालाराम, लवजीराम व गेनाराम कोली को पालनपुर (गुजरात) रैफर किया गया। रास्ते में कालाराम की भी मौत हो गई। मृतकों के शव रेवदर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं. जबकि लवजीराम और गेनाराम का गुजरात में इलाज चल रहा है।परिजनों की रिपोर्ट के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया. कालाराम समाज के बड़े न्यायाधीश थे। कालाराम के पांच बेटे हैं। जबकि भगाराम किसान था। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। हादसे की सूचना मिलने पर परिजन और समाज के लोग अस्पताल पहुंचे।
Tags:    

Similar News