BIG BREAKING: बुर्का पहनी महिला को Kiss करके भागा बाइक सवार युवक, घिनौनी हरकत कैमरे में कैद

वीडियो सामने आया.

Update: 2025-05-26 10:50 GMT
मेरठ: मेरठ में सरेराह एक महिला से हुई छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हुआ है. वीडियो में दिख रहा है कि एक बुर्का पहनी महिला अपने छोटे बच्चे के साथ गली से गुजर रही थी. तभी एक बाइक सवार युवक आया और महिला से उसकी बेटी के साथ मामने छेड़छाड़ की और गलत तरीके से छूने का प्रयास किया. यह घिनौनी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
घटना के बाद महिला गुस्से में उसे गालियां देती और चिल्लाती नजर आती है. लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया था. यह घटना मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर इलाके की बताई जा रही है. वीडियो 20 माई तारीख का बताया जा रहा है जो अब वायरल हुआ है.
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है, महिला की पहचान और घटनास्थल की पुष्टि के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है. इस घटना पर एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है. वीडियो में दिख रहा युवक महिला के साथ अश्लील हरकत करता नजर आ रहा है. आरोपी की तलाश की जा रही है और जल्द उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
पुलिस अब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद ले रही है और सोशल मीडिया से भी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि आरोपी की पहचान हो सके पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Tags:    

Similar News

null