महिला खिलाड़ियों के साथ अश्लील हरकत, बाइक सवार गिरफ्तार

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-10-25 08:09 GMT
एमपी। इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है. ऑस्ट्रेलियाई टीम की दो खिलाड़ियों के साथ छेड़खानी का प्रयास किया गया. एक बाइक सवार युवक ने दो खिलाड़ियों के साथ छेड़खानी की कोशिश की. यह घटना तब हुई जब खिलाड़ी होटल रैडिसन ब्लू से एक कैफे जा रही थीं

जैसे ही ये घटना हुई, ऑसट्रेलियाई खिलाड़ियों ने तुरंत SOS नोटिफिकेशन भेजा. सूचना मिलने पर सुरक्षा कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे. सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस की शिकायत के बाद MIG पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई. इसके बाद आरोपी अकील खान को गिरफ्तार कर लिया गया है.  सूचना मिलने पर सहायक पुलिस आयुक्त हिमानी मिश्रा ने दोनों खिलाड़ियों से मुलाकात करके उनके बयान दर्ज किए. हिमानी ने बताया कि एक राहगीर ने संदिग्ध की मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर लिया है, जिसके आधार पर आरोपी अकील खान को पकड़ लिया गया. अकील खान के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और मामले की जांच जारी है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के साथ ये घटना साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले हुई. ये मुकाबला 25 अक्टूबर (शनिवार) को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका दोनों ही टीम्स सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. इस मैच को जीतने वाली टीम अंकतालिका में टॉप कर जाएगी.

Tags:    

Similar News

null