पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चौथी लिस्ट जारी की है. इस सूची में 12 नए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इससे पहले, पार्टी तीन लिस्ट जारी कर चुकी है. पहली लिस्ट में 11 सीटों के उम्मीदवार, दूसरी लिस्ट में 48 सीटों के उम्मीदवारों के नाम और तीसरी लिस्ट में 28 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे. बिहार में आम आदमी पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. अब तक पार्टी ने कुल 99 कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान किया है.
AAP की नई लिस्ट में कुल 12 विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं. पार्टी ने मधुबन से कुमार कुनाल, सीतामढ़ी से रानी देवी, खजौली से आशा सिंह और फुलपरास से गोरीशंकर को उम्मीदवार बनाया है.
वहीं, सूपौल से बृज भूषण (नवीन), अमौर से मोहम्मद मुंताजिर आलम और पिरपैंती से प्रीतम कुमार को टिकट दिया गया है. इसके अलावा कुटुम्बा से शरावन घुइया, गुरुा से सचितानंद श्याम, गया टाउन से अनिल कुमार, सिकंदरा से राहुल राणा और जमुई से रमाशिष यादव पार्टी के उम्मीदवार होंगे.
मधुबन – कुमार कुनाल
सीतामढ़ी – रानी देवी
खजौली – आशा सिंह
फुलपरास – गोरीशंकर
सूपौल – बृज भूषण (नवीन)
अमौर – मोहम्मद मुंताजिर आलम
पिरपैंती – प्रीतम कुमार
कुटुम्बा – शरावन घुइया
गुरुा – सचितानंद श्याम
गया टाउन – अनिल कुमार
सिकंदरा – राहुल राणा
जमुई – रमाशिष यादव