BiharElectionResults2020. 243 सीटों में से 74 सीटों पर परिणाम घोषित। बीजेपी ने जीतीं 22 सीटें तो वहीं आरजेडी ने 20, जेडीयू ने 13, कांग्रेस ने 7, सीपीआई ने 5, VIP ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की। एनडीए 126 सीटों पर आगे है तो वहीं महागठबंधन 110 सीटों पर और AIMIM 5 सीटों पर आगे। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के वोटों की गिनती जारी है. एनडीए और महागठबंधन में जबरदस्त कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. चुनाव आयोग के मुताबिक, अंतिम नतीजा आने में देर रात तक का वक्त लग सकता है. एनडीए और महागठबंधन की टक्कर के बीच चिराग पासवान की पार्टी को जोरदार झटका मिलता दिख रहा है. 




  


Tags: