मुंबई: महाराष्ट्र में बड़ा सियासी हलचल हुआ है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता अजित पवार 18 विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे हैं। ये सभी विधायक उनके समर्थक बताए जा रहे हैं। इसके बाद कयासों का बाजार गर्म हो गया है। लोग इस बात की चर्चा कर रहे हैं वह महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में शामिल हो सकते हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ सभी मंत्री भी राजभवन मौजूद हैं।