हिमाचल प्रदेश से बड़ी खबर

Update: 2022-09-10 04:47 GMT

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मंडी: पूर्व सांसद एवं मंत्री राजन सुशांत ने एक बार फिर से आम आदमी पार्टी में वापसी कर ली है। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की उपस्थिति में मंडी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। पार्टी में राजन सुशांत की वापसी के साथ आप को जिला कांगड़ा सहित हिमाचल में एक बड़ा चेहरा मिल गया है।
जिला कांगड़ा को हिमाचल विधानसभा की "चाबी" माना जाता है। हिमाचल के चुनाव में कांगड़ा जिले का बहुत महत्व है। जिले में 15 सीटें हैं, जो सरकार की दशा और दिशा तय करती हैं। इसीलिए भाजपा और कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी का भी आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कांगड़ा जिला पर विशेष फोकस है। सुशांत की वापसी से कांगड़ा जिला में पार्टी को एक बड़ा नेता मिल गया है।
वर्ष 2017 में हुए हिमाचल विधानसभा चुनावों में राजन सुशांत ने फतेहपुर से लड़ा था। इसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। 2017 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी से भी किनारा कर लिया था।
पंजाब विधानसभा चुनावों के एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की जीत के संकेतों के बाद हिमाचल प्रदेश में भी राजन सुशांत ने तीसरे मोर्चे को आकार दिया था। भाजपा के सांसद रहे राजन सुशांत ने धर्मशाला में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस-भाजपा के खिलाफ हिमाचल रीजनल अलायंस (एचआरए) को लांच करने का एलान किया था।
Tags:    

Similar News