New Delhi. नई दिल्ली। मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि मेरा नाम सीएम की रेस में नहीं है. मैंने पहले से ही बताया है, अगर आपको मेरे काम से अच्छा नहीं लग रहा है तो बताइए में अपने काम में बहुत अच्छा हूं. दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि पर्यवेक्षक तय हो गए हैं. मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाने के बाद आपको वह जानकारी दे देंगे।


बीजेपी सांसद दीपक प्रकाश ने दिल्ली के मुख्यमंत्री और नए मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह पर कहा, "
दिल्ली
में कल सूर्योदय होने जा रहा है. विकास अब जमीनी सतह पर होगा. कल पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में दिल्ली में एक नई सरकार का गठन होगा. कल का आयोजन वास्तव में एक ऐतिहासिक आयोजन है. 27 साल बाद बीजेपी की सरकार शपथ लेगी. कल कुशासन के अंत के साथ सुशासन का प्रारंभ होगा." आम आदमी पार्टी द्वारा विपक्ष का नेता न चुनने पर गोपाल राय ने कहा कि अभी तक बीजेपी ने विधानसभा का नेता नहीं चुना है और हम उसी के बाद तय करेंगे की कौन नेता विपक्ष बनेगा. अगर इतनी भी मर्यादा बीजेपी को नहीं पता तो हम क्या करें।
Tags: