Bikaner. बीकानेर। राजस्थान के बीकानेर में बड़ा हादसा हो गया. यहां एक ट्रेलर को कार ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. हादसे के बाद कलेक्टर और एसपी मौके के लिए हुए रवाना हो गए हैं. मृतकों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है. घटना में एक व्यक्ति घायल भी है जिसकी हालत गंभीर है. घायल को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है जहां उसका इलाज जारी है. भारतमाला पर जैतपुर टोल के पास ये भीषण हादसा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, कार हनुमानगढ़ से बीकानेर की तरफ जा रही थी.


खबर पर अपडेट जारी है...
Tags: