Bhopal. भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की छापेमार कार्रवाई और विवादों के बीच परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। परिवहन आयुक्त डीपी गुप्ता को हटाया गया है। ADG विवेक शर्मा को मध्य प्रदेश का नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है। वहीं अब तक परिवहन आयुक्त रहे डीपी गुप्ता को वापस पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। इस संबंध में राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है।

मध्यप्रदेश में परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा का कांड उजागर होने के बाद देशभर में एमपी परिवहन विभाग की किरकिरी हो रही है। विवादों के बीच परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। डीपी गुप्ता को हटाकर ADG विवेक शर्मा को मध्यप्रदेश का परिवहन आयुक्त बनाया गया है। वहीं DP गुप्ता को वापस पुलिस मुख्यालय बुलाया गया है।
Tags: