BIG BREAKING: एनकाउंटर में ढेर हुआ वाराणसी की महिला की हत्या का मुख्य आरोपी

पुलिस की गोली से मरा कुख्यात अपराधी

Update: 2025-03-21 18:43 GMT
Lucknow. लखनऊ। लखनऊ के मलिहाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में हत्या का मुख्य आरोपी अजय कुमार मारा गया. अजय पर बनारस से आई 32 वर्षीय महिला की हत्या का आरोप था. यह हत्या दुष्कर्म की कोशिश में महिला का गला घोंटकर की गई थी. डीसीपी पश्चिमी और क्राइम ब्रांच की टीम ने अजय को पकड़ने के लिए महमूद नगर इलाके में घेराबंदी की. इस दौरान अजय ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार, अजय पर हत्या, लूट और अन्य गंभीर मामलों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे. उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया ऑटो रिक्शा भी बरामद कर लिया है।


इससे पहले, पुलिस ने अजय के भाई और इस हत्याकांड के मुख्य सह आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया था। मलिहाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में हत्या का मुख्य आरोपी अजय कुमार मारा गया। अजय पर वाराणसी से आई 32 वर्षीय महिला की हत्या का आरोप था, जिसे दुष्कर्म की कोशिश के दौरान गला घोंटकर मार दिया गया था। डीसीपी पश्चिमी और क्राइम ब्रांच की टीम ने अजय को पकड़ने के लिए महमूद नगर इलाके में घेराबंदी की। इस दौरान अजय ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर
फायरिंग
कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, अजय पर हत्या, लूट और अन्य गंभीर मामलों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज थे। उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया ऑटो रिक्शा भी बरामद कर लिया है। इससे पहले, पुलिस ने अजय के भाई और इस हत्याकांड के मुख्य सह आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया था।
Tags:    

Similar News