BIG BREAKING: JDU नेता की हत्या करने वाले शूटर ने किया सरेंडर

बड़ी खबर

Update: 2024-09-07 17:02 GMT
Bagaha. बगहा। जदयू नेता वैभव राय हत्याकांड में शामिल दूसरे शूटर गौरव ने बगहा न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। धनहा थाना क्षेत्र के तमकूहा में 7 अगस्त को वैभव राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्याकांड में दो शूटर शामिल थे, जिसमें से एक को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। धनहा थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाला शूटर गौरव उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के जानकीनगर, रविंद्र नगर का निवासी है। गौरव को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसके कारण उसने
बगहा न्यायालय
में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।


पुलिस मुख्य आरोपी और मुखिया पति मिंटू सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष धर्मवीर कुमार भारती ने कहा कि मिंटू सिंह की गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी। दरअसल, 7 अगस्त को जदयू नेता वैभव राय की हत्या उस समय हुई थी, जब वे तमकूहा में एक सैलून में दाढ़ी बनवा रहे थे। अपराधियों ने उन्हें गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस का कहना है कि दूसरे शूटर के आत्मसमर्पण के बाद अब मुख्य आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्याकांड की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है, और पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। ताकि न्यायालय में ज्यादा से ज्यादा साक्ष्य प्रस्तुत किया जा सके और दोषियों को सजा मिल सके।
Tags:    

Similar News

-->