BIG BREAKING: आयोध्या में शुरू हुआ सुरक्षा मॉक ड्रिल, देखें VIDEO...
बड़ी खबर
Uttar Pradesh. उत्तर प्रदेश। अयोध्या में व्यापक नागरिक सुरक्षा मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। गृह मंत्रालय ने आज देश भर में मॉक ड्रिल का आदेश दिया है। पाकिस्तान से बढ़ते तनाव के बीच बुधवार को हवाई हमलों से बचने के लिए यूपी में मॉकड्रिल शुरू हो गई। इस दौरान सिविल डिफेंस, अग्निशमन, स्वास्थ्य समेत अन्य विभाग प्रशिक्षण देने में जुटे हैं। राजधानी लखनऊ में हो रहे मॉक ड्रिल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हैं। वहीं, मंगलवार को सिविल डिफेंस ने मॉकड्रिल का पूर्वाभ्यास किया। आग से बचाव, घायलों को अस्पतालों तक पहुंचाने समेत अन्य ट्रेनिंग दी गई। बुधवार को शाम में सायरन बजेगा। इसके बाद ब्लैक आउट की मॉकड्रिल शुरू होगी जो 15 मिनट तक चलेगी। इसके पूर्व सिविल डिफेंस, अग्निशमन, स्वास्थ्य समेत अन्य विभाग स्कूली छात्रों और आरडब्ल्यूए को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
रेलवे में सुरक्षा को लेकर बुधवार को मुरादाबाद मंडल में बड़ी तैयारी हुई। डीआरएम ऑफिस सहित छह प्रमुख स्टेशनों पर रेलवे और सिविल डिफेंस वालंटियर्स ने मॉक ड्रिल के जरिए हवाई हमले जैसे हालात में बचाव के तरीके सिखाए। सायरन बजा, कर्मचारी सतर्क हुए और लोगों को जमीन पर लेटकर आंख, कान, मुंह बंद रखने जैसे टिप्स दिए गए। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा कि सिंदूर मिटाने का जवाब सेना ने आपरेशन सिंदूर से दिया है। भारत की अस्मिता से खिलवाड़ करने वालों को ऐसा ही जवाब मिलेगा। उन्होंने भारतीय सेना के पाकिस्तान के अंदर एयर स्ट्राइक के लिए भारतीय सेना को बधाई भी दी है। विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह बुधवार को मनकापुर स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से रूबरू थे।