BIG BREAKING: मुंबई में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की समीक्षा बैठक

बड़ी खबर

Update: 2025-05-09 14:21 GMT
New Delhi. नई दिल्ली। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोमवार को मुंबई में एक विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में देश की प्रमुख समुद्री परियोजनाओं की प्रगति और बंदरगाहों पर मौजूदा हालात की गहन समीक्षा की गई। सोनोवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कारोबार और कार्गो संचालन में किसी भी प्रकार की बाधा न आए और सभी गतिविधियां सुचारू रूप से जारी रहें।


उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि बंदरगाहों पर आने-जाने वाले माल की आवाजाही में कोई रुकावट न हो और व्यापारिक हितों को प्राथमिकता दी जाए। बैठक के दौरान मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि समुद्री अवसंरचना को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है और इसके लिए समयबद्ध ढंग से परियोजनाओं को पूरा करना आवश्यक है। उन्होंने बंदरगाह प्राधिकरणों को निर्देश दिया कि वे जमीनी स्तर पर चुनौतियों की पहचान कर उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी, बंदरगाह संचालक और संबंधित एजेंसियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Tags:    

Similar News