BIG BREAKING: ऋषिकेश रिजॉर्ट में रेव पार्टी का भंडाफोड़, मैनेजर निकला मास्टरमाइंड

देखें VIDEO...

Update: 2025-08-19 14:34 GMT
Rishikesh. ऋषिकेश। एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एग्रीकल्चर कंपनी के एरिया मैनेजर ने 4 करोड़ रुपए के पेस्टीसाइड बेचने का टारगेट पूरा करने के लिए अनोखा तरीका अपनाया। दुकानदारों को आकर्षित करने के लिए उसने ऋषिकेश के एक रिजॉर्ट में रेव पार्टी आयोजित की। पार्टी में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से आए 28 दुकानदार और 9 महिलाएं शामिल हुईं। जानकारी के अनुसार, कंपनी के एरिया मैनेजर पर लंबे समय से टारगेट का दबाव था। बिक्री न बढ़ने पर उसने सोचा कि यदि वह दुकानदारों को महंगे रिजॉर्ट में बुलाकर मनोरंजन और रेव पार्टी कराएगा तो वे उसके प्रोडक्ट को खरीदने के लिए तैयार हो जाएंगे। इसी उद्देश्य से यह पार्टी आयोजित की गई। पार्टी पूरी तरह से अवैध थी, इसके लिए न तो प्रशासन से अनुमति ली गई थी।
न ही किसी तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। स्थानीय सूत्रों को जब इसकी भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ऋषिकेश पुलिस की टीम ने रिजॉर्ट पर छापा मारा। मौके पर अफरातफरी मच गई और पार्टी में शामिल सभी लोग पकड़े गए। पुलिस ने बताया कि पार्टी में शराब, तेज म्यूजिक और अन्य संदिग्ध
गतिविधियां
चल रही थीं। गिरफ्तार किए गए लोगों में एरिया मैनेजर, दुकानदार और 9 महिलाएं शामिल हैं। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि पार्टी में कोई नशीला पदार्थ तो इस्तेमाल नहीं हुआ। इस घटना ने स्थानीय स्तर पर हड़कंप मचा दिया है। आमतौर पर कंपनियां अपने प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ाने के लिए ऑफर, छूट या स्कीम चलाती हैं, लेकिन टारगेट पूरा करने के लिए रेव पार्टी आयोजित करना एक गंभीर मामला है। पुलिस अब कंपनी के उच्च अधिकारियों से भी पूछताछ कर सकती है कि क्या इस पार्टी की जानकारी उन्हें थी या नहीं।
Tags:    

Similar News