New Delhi. नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में पार्टी की जीत का जश्न मनाने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी की प्रचंड जीत के साथ ही प्रदेश में महायुति की सरकार एक बार फिर बनने जा रही है वहीं उत्तर प्रदेश के उपचुनावों में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन किया है। इसके साथ ही अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में भी एनडीए का प्रदर्शन अच्छा रहा है। इस बीच राजधानी दिल्ली में बीजेपी की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद बीजेपी मुख्यालय पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
Tags: