BIG BREAKING: PM मोदी को मिला रूस का सबसे बड़ा सम्मान

देखें Video...

Update: 2024-07-09 13:27 GMT
नई दिल्ली। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल से सम्मानित किया।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
Prime Minister Of India Narendra Modi
इस समय दो दिवसीय रूस Russia दौरे पर मॉस्को Moscow में हैं। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए रूस के पहले डिप्‍टी पीएम डेनिस मंटुरोव Denis Manturov खुद पहुंचे, पीएम मोदी के स्वागत में एयरपोर्ट पर रेड कारपेट भी बिछाया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। भारतीय कम्युनिटी ने होटल में पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया। पीएम मोदी की रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन
Vladimir Putin
से भी मुलाकात हुई और पुतिन ने गले लगाकर पीएम मोदी का स्वागत किया और दोनों के बीच बातचीत भी हुई।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मंगलवार को रूस का सबसे प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल द फर्स्ट-कॉल्ड' से नवाजा जाएगा। यह पुरस्कार 2019 में रूस द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को देने की घोषणा की गई थी। इस सम्मान के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को रूस और भारत के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी विकसित करने और दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा देने के लिए उनके विशिष्ट योगदान के लिए मान्यता दी जा रही है।
'ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल' की स्थापना 1698 में जार पीटर द ग्रेट ने की थी। यह पुरस्कार रूस के संरक्षक संत सेंट एंड्रयू के सम्मान में शुरू किया गया था। मूल रूप से यह पुरस्कार उत्कृष्ट नागरिक और सैन्य सेवाओं के लिए दिया जाता है। इस पुरस्कार में एक नीला सैश, सेंट एंड्रयू के क्रॉस वाला एक बैज और छाती पर पहना जाने वाला एक सितारा शामिल होता है। बैज सेंट एंड्रयू का एक सुनहरा क्रॉस है, जिसमें एक एक्स-आकार के क्रॉस पर यीशु की छवि होती है।
पीएम मोदी अब तक रूस दौरे के दौरान एक से ज़्यादा कार्यक्रमों में हिस्सा ले चुके हैं और साथ ही उनका काफी सम्मान भी किया जा रहा है। इतना ही नहीं, आज पीएम मोदी को रूस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पीएम मोदी को आज क्रेमलिन में रूस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘द ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ The Order of St. Andrew the Apostle से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी को यह सम्मान रूस और भारत के बीच विशेषाधिकृत कूटनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए दिया जाएगा। इससे पहले भी कई देश पीएम मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित कर चुके हैं।
Tags:    

Similar News

-->