BIG BREAKING: महाकुंभ में फाफामऊ का पीपा पुल टूटा, सैकड़ों लोग दबे
सोशल मीडिया में वीडियो हुआ वायरल
Fafamau. फाफामऊ। फाफामऊ में शुक्रवार को दोपहर बाद एक पांटून पुल अचानक दरक गया। बताया जा रहा है कि जिस समय पांटून पुल टूटा उस समय बड़ी संख्या में लोग उस पर से गुजर रहे थे।बड़ी संख्या में लोग पुल से नीचे गिए और पीपे से दब गए। इसको लेकर कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। पुल के पास तैनात पुलिस के जवान बचाव कार्य में जुट गए। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हालांकि किसी अधिकारी ने इस घटना की पुष्टि नहीं की है। कुछ अधिकारी इसे दो दिन पुरानी घटना बता रहे हैं। मौनी अमावस्या के मौके पर संगम नोज पर हादसा हो गया था। इसमें 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी, जबकि 60 श्रद्धालु घायल हो गए थे। घायलों का उपचार चल रहा है। यह सभी लोग बिहार, गुजरात, कोलकाता, आसाम और यूपी के रहने वाले हैं।
शुक्रवार को जिस पुल से टूटने की बात कही जा रही है यह फाफामऊ में है और संगम से करीब 10 किमी दूर है। इस रास्ते से लखनऊ, रायबरेली, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ के श्रद्धालु आ-जा रहे हैं। फाफामऊ में गंगा नदी पर एक टू लेन का पुल बना है। महाकुंभ को देखते हुए प्रशासन ने टू लेन पुल से सटाकर पीपा का पुल बनवाया है। इसके अलावा एक स्टील ब्रिज भी बनाया गया है, जिससे श्रद्धालु आ-जा रहे हैं। कुछ देर बाद इस पुल को ठीक करने का दावा किया जा रहा है। किसी के घायल या जनहानि की सूचना नहीं है।
प्रयागराज में जारी महाकुंभ में एक और बड़ा हादसा हुआ है। शुक्रवार दोपहर संगम क्षेत्र से बाहर फाफामऊ इलाके में गंगा नदी पर बना पीपा का पुल अचानक टूट गया। इससे कई श्रद्धालु उसके नीचे दब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बता दें कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या स्नान के दिन संगम क्षेत्र में भगदड़ मचने से भी 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि यह हादसा संगम स्थल से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर फाफामऊ में हुआ है। इस रास्ते से लखनऊ, रायबरेली, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर और प्रतापगढ़ के श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है।
यहां गंगा नदी पर बना एक दो लेन का पुल बना है। महाकुंभ को देखते हुए प्रशासन ने 2 लेन के पुल से सटाकर पीपा का पुल बनवाया है। इसके अलावा एक स्टील ब्रिज बनाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं का आवागमन हो रहा है। फिलहाल फाफामऊ में हुए हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड का दावा है कि पुल की मरम्मत कर उसे ठीक कर लिया गया है और सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं। किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। हालांकि, वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स यह साफ कहता हुआ सुनाई दे रहा है कि कई लोग दब गए हैं। यहां पर पुलिस-प्रशासन का कोई व्यक्ति नहीं है। प्रयागराज के छात्र मदद कर रहे हैं।