BIG BREAKING: पेट्रोल पंप पर भीषण आग, 13 लोग झुलसे

4 की हालत गंभीर

Update: 2026-05-11 17:27 GMT
Rajgarh राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के पचोर नगर में सोमवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया, जब शहर के बीच स्थित चुनीलाल-मुन्नीलाल पेट्रोल पंप में अचानक भीषण आग लग गई। इस घटना में कुल 13 लोग झुलस गए, जबकि करीब 15 मोटरसाइकिलें जलकर पूरी तरह राख हो गईं।

आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास की घनी आबादी को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर हटाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक पेट्रोल पंप का बड़ा हिस्सा जल चुका था। हादसे में घायल सभी लोगों को पचोर और आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से चार लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बाकी घायलों का इलाज जारी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक बाइक में पेट्रोल भरते समय अचानक आग लग गई, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई और पूरे पंप को अपनी चपेट में ले लिया। प्रशासन ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी कारणों की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि पेट्रोल पंप पर वाहन का इंजन बंद कर ही ईंधन भरवाएं, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
Tags:    

Similar News