BIG BREAKING: विधानसभा के बाहर शख्स ने खुद को जिंदा जलाया

देखें VIDEO...

Update: 2024-10-07 13:26 GMT
Lucknow. लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां विधानसभा के बाहर एक शख्स ने आत्मदाह की कोशिश की है। इस दौरान ये शख्स करीब 50 फीसदी जल गया है। शख्स को पुलिस ने हॉस्पिटल में एडमिट करवाया है। शख्स की पहचान मुन्ना विश्वकर्मा के रूप में हुई है। आज करीब 3:15 बजे, थाना क्षेत्र हजरतगंज, विधान सभा मार्ग पर मुन्ना विश्वकर्मा (आयु लगभग 40 वर्ष) नाम के शख्स ने आत्मदाह का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही आत्मदाह निरोधी दस्ते ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है।


प्रारंभिक जांच में लगभग 50 प्रतिशत जलने की पुष्टि की गई है। मुन्ना विश्वकर्मा का बंगाल टेंट हाउस के रंजीत चक्रवर्ती के साथ पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। थाना आलमबाग द्वारा पूछताछ व अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है। इस मामले में डीसीपी सेंट्रल रवीना त्यागी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि 40 साल के मुन्ना विश्वकर्मा नाम के शख्स ने आत्मदाह की कोशिश की है। वह मौके पर अपने शरीर के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर ही आए थे। उन्हें फौरन सिविल हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, वह 50 फीसदी तक जल गए हैं। आगे की जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News

-->