BIG BREAKING: तनिष्क शोरूम से 20 करोड़ की लूट, CCTV खंगाल रही पुलिस

बड़ी खबर

Update: 2024-07-26 15:14 GMT
Bihar. बिहार। बिहार के पूर्णिया में शुक्रवार (26 जुलाई) सुबह तनिष्क शोरूम में लूट हुई है। DIG विकास कुमार ने बताया कि अब तक के आकलन के अनुसार दो से तीन करोड़ की यह लूट है। लूट के आंकड़े घट या बढ़ सकते हैं। इस घटना में सात बदमाश शामिल थे। सीसीटीवी कमरे में कैद तस्वीरों के आधार पर उनकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्दी ही अपराधियों को धर दबोचा जाएगा। DIG विकास कुमार ने कहा है कि लूट से जुड़ी घटना में शामिल बदमाशों के बारे में सूचना देने वालों को तीन लाख रुपए की इनामी राशि दी जाएगी। साथ ही पहचान गुप्त रखा जाएगा। वहीं, शोरूम के स्टाफ ने बताया कि बाइक से आए अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। सभी के पास हथियार थे। सभी ने गन पॉइंट पर लूटपाट की। लूटपाट के दौरान बदमाशों ने शोरूम के कर्मचारी और ग्राहकों को ऊपर वाले फ्लोर पर बंधक बना लिया था। घटना पूर्णिया के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौक स्थित तनिष्क शोरूम में हुई। 20 मिनट में अपराधी पूरी वारदात को अंजाम देकर निकल गए।

तनिष्क शोरूम के स्टाफ विवेक कुमार ने बताया कि पहले 3 बदमाश कस्टमर बनकर शोरूम में दाखिल हुए। गहने खरीदने के बहाने उन्होंने स्टाफ को अपनी बातों में उलझाया। इसके बाद अन्य बदमाश अंदर घुसे। सभी के पास पिस्टल थी। शोरगुल करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उन्होंने सभी स्टाफ को गन पॉइंट पर ले लिया और फिर लूटपाट कर बाइक से भाग निकले। सभी 20-25 मिनट शोरूम के अंदर रहे। बिहार के पूर्णिया शहर में लाइन बाजार स्थित तनिष्क शोरूम में शुक्रवार दोपहर 12 बजे भीषण डकैती हो गई। सात हथियारबंद बदमाशों ने शोरूम कर्मियों को बंधक बनाकर लगभग दो करोड़ के आभूषण लूट लिए। लूटे गए आभूषण सोने एवं हीरे के थे। डकैती की पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वारदात को महज 15 मिनट के भीतर अंजाम दिया गया। फुटेज में दो बदमाशों का चेहरा स्पष्ट दिख रहा है। बाकी ने अपने चेहरे पर मास्क लगा रखे थे। अपराधियों की उम्र 20 से 25 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने लुटेरों के सीसीटीवी फुटेज जारी कर उनकी पहचान बताने वाले को तीन लाख रुपये देने का ऐलान किया है।

शोरूम के कर्मियों ने बताया कि पहले पांच युवक मास्क लगाए ग्राहक बनकर अंदर घुसे। सभी लोग पैदल ही शोरूम तक आए थे। बाद में एक बाइक पर बिना मास्क के सवार दो युवक शो रूम में घुसे और गन प्वाइंट पर पहले गार्ड को कब्जे में लिया। फिर बंदूक दिखाकर पर सभी कर्मियों एवं शोरूम के भीतर पहले से मौजूद ग्राहकों को बंधक बना लिया। सभी के मोबाइल को एक जगह जमा करने के बाद उन्होंने एक-एक लॉकर तोड़े और जेवरात निकाल एक बैग में भरने लगे। इतने में दुकान का सायरन बजा तो बैग में रखे जेवरात लेकर सभी बाहर भाग निकले। घटना की सूचना पर पहुंचे डीआईजी विकास कुमार एवं एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने शोरूम मालिक एवं कर्मियों से लगभग तीन घंटे तक पूछताछ की। डीआईजी ने बताया कि बदमाश सात की संख्या में थे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लगभग दो करोड़ रुपए के आभूषणों की लूट की गई है। पुलिस मुख्यालय की ओर से बदमाशों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए तीन लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए एसपी के नेतृत्व में कई टीम का गठन किया गया है। साथ ही मामले में एसटीएफ एवं अन्तर्जिला पुलिस से सहयोग लिया जा रहा है।
Tags:    

Similar News

-->