New Delhi. नई दिल्ली। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) ने राज्य विधानसभा चुनावों के लिए 6 उम्मीदवारों की सूची जारी की। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जन सुराज पार्टी, आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बाद अब जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने भी अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। मांझी ने सभी 6 सीटों पर प्रत्याशियों का एलान किया है। उन्होंने खुद एक्स पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी। साथ ही में सभी प्रत्याशियों की तस्वीर भी साझा की।
इमामगंज विधानसभा सीट से मांझी ने अपनी पुत्रवधू दीपा कुमारी को टिकट मिला है। टिकारी से 'हम' ने अनिल कुमार को मैदान में उतारा है। वहीं, बाराहट्टी (अ.जा) से ज्योति देवी को टिकट मिला है। अतरी से रोमित कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। सिकंदरा (अ.जा) से प्रफुल्ल कुमार मांझी ताल ठोकेंगे। कुटुम्बा (अ.जा) सीट से मांझी ने ललन राम पर भरोसा जताया है।