Lucknow. लखनऊ। लखनऊ में बुधवार दोपहर 3 बजे के बाद अंधेरा छा गया। इसके बाद जोरदार बारिश हुई। करीब 1 घंटे की बरसात में सड़कों पर पानी भर गया। नाले ओवरफ्लो हो गए। तेज बारिश के बीच वजीरगंज में एक 6 साल की बच्ची नाले में बह गई। पानी का बहाव तेज होने के कारण मासूम का अब तक पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग तलाश में जुटे हुए हैं। फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीम चार घंटे से रेस्क्यू में जुटी है। बच्ची का परिवार मलाही टोला में रहता है। बच्ची के पिता इरफान ने बताया, बेटी नसरा की उम्र 6 साल है। बारिश के दौरान बच्चे खेल रहे थे। अचानक पैर फिसल गया और वह नाले में गिर गई। जब तक हम लोग पहुंचे कुछ पता नहीं चला।



Tags: