BIG BREAKING: पति-पत्नी घर में बनाते थे देशी कट्टा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Update: 2024-08-31 13:29 GMT
Munger. मुंगेर। मुंगेर में पति-पत्नी मिलकर घर में देसी कट्टा बनाते थे। घर में ही मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर रहे थे। पुलिस ने शुक्रवार की रात दंपती को गिरफ्तार किया है। शनिवार को एसपी सैयद इमरान मसूद ने पीसी की है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर गंगटा थाना क्षेत्र के पौकडी गांव में छापेमारी की थी। इस दौरान घर से सात देसी कट्टा, आठ अर्धनिर्मित ट्रिगर, 17 अर्धनिर्मित बैरल,एक वेल्डिंग मशीन,दो लेथ मशीन के पार्ट्स, भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपक्रम के साथ एक बाइक, एक टाटा सूमो और एक मोबाइल जब्त किया है।


बताया गया कि गुप्त सूचना के आधार पर खड़गपुर डीएसपी चंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार, जिला आसुचना इकाई की टीम क्यूआरटी और खड़गपुर थाना के सशस्त्र बल के साथ पौकडी गांव में छापेमारी की गई। पुलिस ने बबलू प्रसाद सिंह उर्फ बबलू मंडल के घर की घेराबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी में पुलिस ने पति बबलू प्रसाद सिंह और उसकी पत्नी फुलवा देवी को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया की गिरफ्तार पति-पत्नी केवल देसी कट्टा को बनाने का काम करते हैं। दोनों घर में अवैध हथियार का निर्माण कर खुद ही सप्लाई करते थे। कहा कि बरामद मोबाइल की जांच की जाएगी। ये लोग अवैध हथियार बनाकर किसको -किसको सप्लाई करते हैं इसकी लिस्ट निकाली जाएगी।
Tags:    

Similar News

-->