BIG BREAKING: कांटे की टक्कर के बीच जीता इंग्लैण्ड

न्यूज़ीलैंड 4 विकेट से हारा

Update: 2026-02-27 17:01 GMT
New Delhi. नई दिल्ली। टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड में आज इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए। न्यूजीलैंड की शुरुआत शानदार रही और फिन एलन और टिम सीफर्ट ने पहले विकेट के लिए 64 रन जोड़े। टिम सीफर्ट 35 रन और फिन एलन 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विकेटों की झड़ी लगी, लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने 39 रन बनाकर टीम का स्कोर 159 रन तक पहुंचाया।
इंग्लैंड
की ओर से आदिल राशिद, विल जैक्स और रेहान अहमद ने 2-2 विकेट लिए। लियान डॉसन को एक विकेट मिला। इंग्लैंड को जीत के लिए अंतिम ओवर में 6 गेंद पर 5 रन बनाने थे। रेहान अहमद 18 (6) और विल जैक्स 27 (16) रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। 19वें ओवर में सेंटनर ने 16 रन दिए।

टी20 विश्व कप में इंग्लैंड पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी थी। न्यूजीलैंड के लिए यह मुकाबला सेमीफाइनल में प्रवेश का करो या मरो मैच था। पहले सुपर-8 मैच में पाकिस्तान के साथ बारिश के कारण दोनों टीमों को 1-1 अंक मिले। दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रन से हराकर अपनी सेमीफाइनल की उम्मीदें कायम रखी थीं। अगर न्यूजीलैंड आज जीत पाती तो वह इंग्लैंड के बाद ग्रुप-2 से दूसरी सेमीफाइनल टीम बन जाती। इसके उलट, पाकिस्तान का सुपर-8 सफर बिना आखिरी मैच खेले ही समाप्त हो जाएगा। इस
मुकाबले
पर पाकिस्तान के फैंस की भी नजरें थी। कीवी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया और प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया। इंग्लैंड टीम एक बदलाव के साथ मैदान में उतरी और रेहान अहमद की जगह जैमी ओवरटन शामिल हुए।

इंग्लैंड प्लेइंग-11: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद।
न्यूजीलैंड प्लेइंग-11: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, मिचेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्की, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन।
मुकाबला अंत तक रोमांचक रहा, अंतिम ओवर तक रन दरकार ने दर्शकों को बांधे रखा। इंग्लैंड ने मैच को रोमांचक अंदाज में अपने नाम किया।
Tags:    

Similar News