BIG BREAKING: करणी सेना के दफ्तर पर चली गोली, मचा हड़कंप

बड़ी खबर

Update: 2024-07-12 18:17 GMT
Jaipur. जयपुर। जयपुर में गोलियों की गूंज रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। कुछ समय पहले करणी सेना Karni Sena प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। आज फिर से वही बात दोहराई जा रही थी। दोनों ही एक समाज से आने वाले और करणी सेना के ही मुख्य पद पर आसीन शख्सियत हैं। आज शाम राष्ट्रीय करणी सेना व श्री राजपूत सेना में किसी बात को लेकर जमकर विवाद हो गया। दोनों ही गुट के लोग आक्रामक स्वभाव वाले हैं। शुरुआत नार्मल विवाद से हुई थी, इसके बाद दोनों ही गुटों के बीच विवाद बढ़ता चला गया। आखिरकार लड़ाई ने बड़ा रूप ले लिया और गोलियां तक चल गई। विवाद के बाद जब पुलिस आई तो एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप होने लगे। हालांकि महिपाल सिंह मकराना को
राजस्थान पुलिस
ने सुरक्षा भी दे रखी है। महिपाल सिंह मकराना और शिव सिंह शेखावत दोनों एक दूसरे पर फायरिंग के आरोप लगा रहे हैं।

शिव सिंह ने महिपाल सिंह मकराना पर फायरिंग करने का आरोप लगाया और वायरल हो रहे वीडियो में भी यही बोला जा रहा है। वीडियो भी काफी ज्यादा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। महिपाल सिंह मकराना ने भी विवाद और पूरा मामला शिव सिंह पर थोप दिया। मकराना ने फायरिंग करने का आरोप शिव सिंह पर लगाया है। हालांकि अभी तक मामले की पूरी जानकारी पुलिस जुटा रही है। इसके लिए पुलिस अपने साथी और मकराना के सुरक्षाकर्मी से भी पूछताछ कर सकती है। दोनों गुटों में विवाद के बाद
हाथापाई
भी हुई और उससे राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष महिपाल मकराना घायल हो गए , उनके शरीर पर कई चोट के निशान भी है। महिपाल को पुलिस ने अस्पताल पहुँचाया। यह घटना चित्रकूट इलाके में करणी सेना ऑफिस की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। चित्रकूट इलाके में है शिव सिंह का ऑफिस है। यहीं पर महिपाल सिंह मकराना बातचीत करने आए थे। बातचीत के दौरान ही विवाद बढ़ गया और मामले ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि कोई भी इस मामले में ज्यादा चोटिल नहीं हुआ है। मामला आपसी भाइयों में विवाद जैसा लग रहा था। वीडियो में भी मामला लड़ाई के दौरान भाई भाई कहकर ही बताया जा रहा था।
Tags:    

Similar News

-->