BIG BREAKING: अमृतपाल सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

कही ये बड़ी बात

Update: 2024-07-15 13:45 GMT
New Delhi. नई दिल्ली। नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत डिब्रूगढ़ जेल Dibrugarh Jail में बंद खालिस्तानी समर्थक व खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह ने मानसून सत्र में हिस्सा लेने के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को खत लिखा है। 22 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र में अमृतपाल सिंह आना चाहता है। जिसके लिए उचित व आवश्यक इंतजाम करने की उसने इजाजत मांगी है। सांसद अमृतपाल सिंह ने लोकसभा अध्यक्ष को खत लिख मानसून सत्र में आने की इच्छा जाहिर की है। इसके साथ ही उसने अध्यक्ष बिरला को सत्र में भाग लेने की अनुमति देने और उसकी भागीदारी को लेकर आवश्यक तैयारी करने की मांग की है। अमृतसर से करीब 40 किलोमीटर दूर जल्लुपुर खेड़ा गांव के रहने वाला अमृतपाल सिंह वारिस पंजाब दे संगठन का प्रमुख है। कांग्रेस के कुलबीर सिंह जीरा को हराकर वह खडूर साहिब सीट से सांसद बना। बीते दिनों 5 जुलाई को ही स्पेशल पैरोल लेकर अमृतपाल सिंह को संसद में पेश किया गया था।


जिसके बाद उसने सांसद के तौर पर शपथ ली। 23 फरवरी 2023 को अमृतपाल सिंह के नेतृत्व में हजारों लोगों की भीड़ अमृतसर के अजनाला थाने में घुस गई थी। इसके बाद उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ। 18 मार्च को अमृतपाल घर से फरार हो गया। पुलिस जांच एजेंसियों के साथ मिलकर एक महीने तक उसकी तलाश करती रही। 23 अप्रैल को पंजाब पुलिस ने मोगा से अमृतपाल को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उस पर नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (NSA) के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे असम की डिब्रूगढ़ जेल में भेज दिया गया। बीते साल अप्रैल के बाद से अभी तक अमृतपाल असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। चुनाव संपन्न होने के के एक दिन बाद ही उस पर लगाए गए NSA की अवधि को तीन माह के लिए बढ़ा दिया गया था। अमृतपाल को चुनाव प्रचार के लिए जेल से बाहर आने की इजाजत नहीं मिली, इसके बावजूद उसे 4 लाख से ज्यादा वोट मिले और 1.97 लाख वोटों से उसने जीत हासिल की।
Tags:    

Similar News

-->