BIG BREAKING: युद्धविराम के बाद पाकिस्तान ने फिर किया ड्रोन अटैक
देखें VIDEO...
New Delhi/Jammu. नई दिल्ली/जम्मू। पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए नियंत्रण रेखा (LoC) पर तनाव बढ़ा दिया है। शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने आर.एस.पुरा, अखनूर, छम्ब और भीमबेर सेक्टरों में अकारण भारी मोर्टार दागे, जिससे सीमावर्ती इलाकों में दहशत का माहौल बन गया। भारतीय सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाल लिया है। हालांकि अभी तक किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।
स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। गौरतलब है कि हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी, लेकिन पाकिस्तान की इस कार्रवाई ने एक बार फिर उसकी नीयत पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की निगरानी कर रही हैं और आगे की कार्रवाई के लिए तैयार हैं।