पंखुड़ी पाठक को बड़ा झटका, राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह को भारी बढ़त

Update: 2022-03-10 07:58 GMT

Noida Assembly Seat Result 2022 : उत्तर प्रदेश में 403 सीटों के लिए आज मतगणना हो रही है। गौतमबुद्ध नगर जिले की नोएडा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक पंकज सिंह सुबह से ही लगातार भारी बढ़त बनाए हुए हैं, इससे उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। इस बार यहां सात चरणों में मतदान हुआ है। नोएडा सीट पर पंकज सिंह का मुकाबला सपा के सुनील चौधरी और कांग्रेस की उम्मीदवार पंखुड़ी पाठक के साथ है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत गौतमबुद्ध नगर जिले में 10 फरवरी को मतदान हुआ था।

नोएडा विधानसभा का 12वां राउंड
- पंकज सिंह (बीजेपी): 77091
- कृपाराम शर्मा (बीएसपी): 5444
- सुनील चौधरी(सपा): 17704
- पंखुड़ी पाठक (कांग्रेस): 5210
Tags:    

Similar News

-->